हापुड़, जुलाई 15 -- सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने मंगलवार दोपहर क्षेत्र के चार सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक डॉक्टर और एएनएम गैरहाजिर मिलीं। जिस पर उन्होंने वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, निरीक्षण के दौरान उपेड़ा का अस्पताल बंद भी मिला। मंगलवार दोपहर सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा गांव उपैड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पहुंचे। यहां अस्पताल पर ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद सीएमओ ने अल्लीपुर और बछलौता के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पहुंचकर व्यवस्थाएं जांचीं। दवाईयों की स्थिति को चेक किया। सीएमओ ने शहरी क्षेत्र अम्बेडकरनगर सोटावाली के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण भी किया। यहां एक डॉक्टर तीन दिन से गैरहाजिर होने की जानकारी हुई। जिसका तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहां एएनएम भी गैरहाजिर पाई गई। निरीक्षण के दौरान साफ...