गंगापार, जून 26 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ का शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधीक्षक के अनुपस्थित मिलने की भी चर्चा रही। सीएमओ ने अस्पताल में अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता, अग्निशमन प्रणाली, आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं, प्रसव कक्ष, फार्मेसी तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को शासन और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के सा...