शाहजहांपुर, नवम्बर 14 -- फोटो : 42 भावलखेड़ा सीएचसी में आशाओं से वार्ता करते सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा। शाहजहांपुर,संवाददाता। लंबे समय से मानदेय व प्रोत्साहन राशि को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकत्रियों का शुक्रवार को सीएमओ ने आपसी बातचीत कर धरना प्रदर्शन समाप्त करा दिया है। भावलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने आशा संघ की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, मंत्री सुनीता त्रिपाठी, आशा संगिनी तथा उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। सीएमओ ने कहा कि सभी का पाई पाई हिसाब किया जाएगा। सीएमओ की पहल पर हुई इस सकारात्मक वार्ता के बाद आशाओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। अधिकारियों और आशाओं के बीच यह तय हुआ कि आगे सभी कंधे से कंधा मिल...