सीएमओ की कार्रवाई के विरोध में चिकित्सकों का प्रदर्शन आज
हरिद्वार, जून 5 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की कार्रवाई के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। आईएमए की आपात बैठक में चिकित्सकों ने सीएमओ कार्यालय के घेराव करने का निर्णय लिया है। चिकित्सकों का आरोप है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद कार्रवाई पर पुनर्विचार नहीं किया गया। शुक्रवार को आईएमए के कैंप कार्यालय में आयोजित आपात बैठक में जिले भर के चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस. चौहान ने कहा कि दो जून को जगजीतपुर, कनखल स्थित राजा गार्डन में आईएमए सदस्य एवं ईएच प्रैक्टिशनर डॉ. रमेश जालान की क्लीनिक को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था। इसके बाद तीन जून को आईएमए की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले के सभी तथ्यों से अवगत कराया गया तथा क्लीनिक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.