फतेहपुर, मई 9 -- जहानाबाद। सीएमओ ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड, औषधि कक्ष, साफ-सफाई व्यवस्था, डाक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के बाद प्रभारी डा. जेपी वर्मा को दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ डा. इश्तियाक अहमद ने प्रसूताओं और टीकाकरण व्यवस्था की जानकारी लेकर मरीजों से भी हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ थाना मोड़ स्थित दो अलग-अलग मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर मरीजों को भर्ती कर उपचार व बोतल चढ़ाने की शिकायतों की जांच की। जांच के दौरान कस्बे के आजाद हास्पिटल, अनंता हास्पिटल और कृष्णा पैथोलाजी में भी छापेमारी के लिए पहुंचे। सीएमओ की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर, पैथोलाजी और नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक...