शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने शनिवार को पीएचसी कलान व सीएचसी जरियनपुर और कांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ आर्येंद्र कुमार यादव, डॉ दिनेश प्रताप सिंह, डॉ अमित कुमार सहित स्टाफ मौजूद मिला। तब तक करीब 310 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। सीएमओ ने निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से दवा या जांच न लिखी जाए और सभी सुविधाएं अस्पताल से ही दी जाएं। आईपीडी में तीन मरीज भर्ती मिले, जबकि 24 जांचों में कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। लेबर रूम में तीन गर्भवती महिलाएं भर्ती पाई गईं, जिनकी समुचित देखभाल के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- प्रभारी सहित एक दर्जन कर्मियों की हाजिरी काटी निरीक्षण में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...