शाहजहांपुर, मई 6 -- शाहजहांपुर। जिले के करीब 60 दिव्यांगों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन सीएमओ कार्यालय में पिछले तीन महीनों से लंबित पड़ा है, जिससे उन्हें रेलवे किराए में मिलने वाली राहत का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन सभी दिव्यांगों ने रियायत के लिए मार्च महीने मेें रेलवे में आवेदन किया था, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने उनके प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सीएमओ कार्यालय को भेजे थे। लंबे समय से प्रक्रिया पूरी न होने के कारण दिव्यांगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई आवेदकों का कहना है कि बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद भी उनका काम नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दिव्यांग प्रमाणपत्रों में घोटाले की छाया सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दिव्यांग प्रमाणपत्रों में हुए घोटाले के मामले में एफआईआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.