प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। सीएमओ कार्यालय में शौचालय व पेयजल की सुविधा न होने न केवल सामान्य बल्कि दिव्यांग लोगों को समस्या हो रही है। सोमवार को दिव्यांग मेडिकल बोर्ड की बैठक में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिव्यांग पानी और शौचालय के लिए भटकते रहे। कार्यालय परिसर में एक वाटर कूलर लगा है, लेकिन उसमें जाली लगाकर ताला बंद कर दिया गया है, जिससे उसमें दिव्यांग पानी नहीं पी सकते। वहीं, परिसर में बने पुरुष और महिला शौचालय में ताला लगा हुआ था। मजबूरी में दिव्यांगों को पेशाब करने के लिए 150 मीटर दूर बेली अस्पताल जाना पड़ा। सीएमओ कार्यालय परिसर में पीछे की तरफ एक शौचालय बना है, लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों की परेशानी को देख नाराज हुए जेडी स्वास्थ्य साथ ही उसकी सीढ़ी इस तरह है कि दिव्यांग उसका उपयोग नहीं कर सकते। कोरांव...