सीएमओ कार्यालय में वाटर कूलर पर ताला, कैसे बुझे प्यास
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 150 से अधिक दिव्यांग और उनके परिजन सीएमओ कार्यालय पहुंचे। तेज धूप व उमस में दूर-दराज से आए दिव्यांग कई तरह की परेशानियों से जूझते रहे। सबसे बड़ी समस्या पेयजल और शौचालय की रही।कार्यालय परिसर में एक वाटर कूलर लगा है लेकिन उसमें जाली लगाकर ताला बंद कर दिया गया है, जिससे उसमें दिव्यांग पानी नहीं पी सकते। वहीं परिसर में बने पुरुष और महिला शौचालय में ताला लगा हुआ था। मजबूरी में दिव्यांगों को लघुशंका के लिए 150 मीटर दूर बेली अस्पताल जाना पड़ा। सीएमओ कार्यालय परिसर में पीछे की तरफ एक शौचालय बना है लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था। साथ ही उसकी सीढ़ी इस तरह है कि दिव्यांग उसका उपयोग नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.