चंदौली, फरवरी 10 -- चंदौली। सीएचओ स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को बकाए वेतन की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि कई माह से वेतन समेत पीबीआई का भुगतान लंबित है। इंन्क्रिमेंट, जेए फंड, टीए, डीए और कम्युनिकेशन अलाउंस भी नहीं दिया जा रहा है। इससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि मांगे नहीं पूरी की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। सीएमओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...