गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सीएमओ के नाम पर रुपये मांगकर ठगी के मामले में शुक्रवार को कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने सीएमओ परिसर की जांच की। पुलिस ने सीएमओ और आरोप लगाने वाले अस्पताल संचालक का बयान दर्ज करने के साथ ही घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। जांच के दौरान उस व्यक्ति को भी बुलाया गया जिसने पुलिस को रुपये देने की जानकारी दी थी।पुलिस उसे साथ लेकर उस स्थान पर पहुंची जहां रुपये देने का दावा किया गया था, लेकिन वहां कोई सीसी कैमरा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षित किए गए सीएमओ कार्यालय के फुटेज को देखा, जिसमें रुपये देने का दावा करने वाला व्यक्ति आते-जाते दिखाई दिया। लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। अब पुलिस पूरे मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है।दरअसल, सीएमओ के नाम पर रुपये मांगने का मामला सामने आने पर कै...