सीएमओ ऑफिस के पीछे लगी आग, जली एंबुलेंस
कौशाम्बी, मई 17 -- सीएमओ कार्यालय के पीछे रविवार को किसानों ने खर-पतवार को जलान के लिए आग लगा दी। आग की चपेट में आने से सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी जर्जर एंबुलेंस भी आ गई। जानकारी होते ही खलबली मच गई। किसी तरह अधिकारियों के प्रयास से आनन-फानन आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया। सीएमओ कार्यालय के पीछे कोर्रो गांव के कई काश्तकारों का खेत है। गेहूं कटने के बाद खेत खाली हो चुका था। खेत में खर-पतवार था। इसको जलाने के लिए किसानों ने आग लगा दी। जैसे ही आग लगी, हवा चल गई। हवा चलने की वजह से आग सीएमओ कार्यालय परिसर के अंदर पहुंच गई और वहां यार्ड में गाड़ी में पुरानी व जर्जर एंबुलेंस तक पहुंच गई। इससे एंबुलेंस के टायर जलने लगे। सीएमओ आवास के कर्मचारियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.