गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार की एक युवती से साइबर ठगों ने खुद को लखनऊ के सीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर 1.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगम चौराहा स्थित मानस विहार कॉलोनी, पादरी बाजार की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। 23 नवंबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को लखनऊ सीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित चार धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी ने युवती को बदनाम करने और परिवार को फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मामला दबाने के नाम पर 1.15 लाख रुपये की मांग की।धमकी से घबराकर युवती ने अलग-अलग बैंक ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.