देवरिया, मई 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार गुप्ता ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अश्वनी पाण्डेय के 15 दिनों के अवकाश पर जाने पर विभिन्न नोडल अफसरों स्वास्थ्य विभाग का कार्य आवंटित किया है। डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी पाण्डेय 25 अप्रैल से 9 मई तक अवकाश पर रहेंगे।यह देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ डा. आरपी यादव को आयुष्मान भारत कार्यक्रम, एसीएमओ डा. अजीत कुमार सिंह हास्पिटल पंजीकरण कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि डिप्टी सीएमओ डा. हरेन्द्र कुमार को पीसीपीएनडीटी तथा डा. कार्तिक कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व एनसीसी का कार्य आवंटित किया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में 8 जिलों के DM बदले, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही बने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट; 38 IAS के तबादले

हिंदी हिन्दुस्तान ...