आगरा, जनवरी 8 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) की कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2025 के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। आगरा-मथुरा चैप्टर के कुल 86 छात्रों में से 66 ने परीक्षा में सफलता हासिल की। चैप्टर पदाधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी मेहनत, नियमित अध्ययन और अध्यापकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और अन्य छात्रों को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी सीएमए श्याम ठाकुर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.