भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सीएमएस स्कूल में तीसरी पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन 12 अप्रैल को होगा। यह जानकारी शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में एलुमनी एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय व डॉ. रविकांश मिश्रा ने दी। वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में देश-विदेश के 300 से अधिक पूर्व छात्र शामिल होंगे। अतिथिगण अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। तीन वर्ष पूर्व हुए सम्मेलन में स्कूल के गौरवशाली अतीत को फिर से स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इस बार मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, क्रिकेट बॉलिंग मशीन की स्थापना, एलुमनी मीट के दौरान बच्चों को स्कूल बैग दिया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों व पूर्व छात्रों को उपहार दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोज का...