लखनऊ, मार्च 11 -- सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस की शिक्षिका डॉ. सुनीता पाण्डेय को शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये एक्सीलेंस इन एजुकेशनल लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्र सरकार के पूर्व कोयला मंत्री सन्तोष बागरोड़िया ने डॉ. पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह का आयोजन हाइपएज नेटवर्क इंडिया एवं शीइंस्पायर मैगज़ीन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने इस उपलब्धि पर डॉ. सुनीता को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...