लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ। सीएमएस राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस में मंगलवार को डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समारोह का उद्घाटन किया। छात्रों ने शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। छात्रों ने सर्वधर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना, गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुतियां दी। उधर सीएमएस राजेन्द्र नगर द्वितीय कैम्पस की डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स कानपुर रोड शाखा में मनायी गई। उत्तर रेलवे के सीनियर डिवीजनल पर्सनल ऑफीसर राहुल यादव ने समारोह का उदघाटन किया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने कहा कि अच्छी शिक्षा से अच्छे समाज का निर्माण होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...