कन्नौज, जून 16 -- कन्नौज। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमएस ने निरीक्षण की शुरुआत महिला चिकित्सालय की ओपीडी से की। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, जनरल वार्ड, एसएनसीयू, आकस्मिक वार्ड, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, चिकित्सकों के कक्ष, दवा वितरण केंद्र, रसोईघर तथा शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया। निरीक्षण क...