देवरिया, अप्रैल 14 -- देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर सीएमएस ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल एक्स-रे के एक सेंटर पर भीड़ देख दूसरी मशीन पर भेज कर मरीजों को राहत दी गई। पीआईसीयू में मरीजों को अच्छी सुविधा देने का निर्देश दिया गया। उनके निर्देश पर वालफैन लगाया गया।सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सुबह करीब दस बजे भ्रमण पर निकले। वह डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर पहुंचे तो मरीजों व तीमारदारों की भीड़ रही। टेक्नीशियन जांच में जुटे थे। दूसरे सेंटर पर स्ट्रेचर के मरीजों की जांच हो रही थी। उन्होंने मरीजों की आसानी के लिए दूसरे सेंटर से बुलाकर कतार में खड़े लोगों की जांच करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य इकाइयों पर लगाई जाए सुझाव पेटिका इसके बाद पीआईसीयू पहुंचे, जहां सभी लोग ड्यूटी पर म...