लखनऊ, दिसम्बर 10 -- सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा समृद्धि कश्यप को शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समृद्धि ने यह उपलब्धि स्वर्ण हंस नृत्य कला मंदिर के तत्वावधान में आयोजित 16वें भरतनाट्यम वार्षिक समारोह में नृत्य प्रतिभा की बदौलत हासिल की। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.