लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ। सीएमएस महानगर कैम्पस की छात्रा वैष्णवी यादव को उच्चशिक्षा के लिये अमेरिका की क्लार्कसन यूनिवर्सिटी ने 1.64 लाख अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा है। छात्रा को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान दी जायेगी। वैष्णवी ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। प्रार्थना से होती है परमात्मा की प्राप्तिलखनऊ। सीएमएस प्रधान कार्यालय में आयोजित आध्यात्मिक सभा में सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने कहा कि प्रार्थना से परमात्मा की प्राप्ति होती है। प्रार्थना के पांच सोपान जिनमें ध्यान, निर्णय, निश्चय, आत्मविश्वास एवं क्रियान्वयन प्रमुख हैं। आज लोगों में जातिपाति का भेदभाव, धार्मिक भेदभाव एवं लिंगभेद की वजह से नफरत और वैमनस्यता बढ रही है। हमें इसको दूर करने का प्...