लखनऊ, मार्च 15 -- सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन कैम्पस में आयोजित डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स में वार्षिक परीक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद के अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। समारोह का उदघाटन यूपीनेडा के डायरेक्टर डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने किया। श्री सिंह ने कहा कि समाज के उत्तरोत्तर विकास में भावी पीढ़ी की बड़ी भूमिका है। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपनी क्षमता और कौशल को लगातार निखारते-सुधारते रहें। सीएमएस संस्थापिका निदेशिका डॉ.भारती गांधी और प्रबन्धक प्रो.गीता गांधी किंगडन ने कहा कि अच्छी शिक्षा से अच्छे समाज का निर्माण होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.