लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ। सीएमएस अयोध्या रोड कैम्पस की ओर से डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स मंगलवार को गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस में हुई। छात्रों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति से सभी का दिल जीता। बच्चों ने स्कूल में मिल रही नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक शिक्षा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में वार्षिक, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और विशिष्ट अतिथि जेसीपी लॉ एण्ड आर्डर बबलू कुमार ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...