सीएमएस के नोमान को स्वर्ण पदक
लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ। सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस के 10वीं के छात्र नोमान अहमद मलिक ने बेल्जियम में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप इन्टारसो रिफ्लेक्स शूटिंग कप में स्वर्ण पदक जीता। नोमान ने यह उपलब्धि 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में हासिल की है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने विद्यालय के इस होनहार छात्र की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.