लखनऊ, अप्रैल 27 -- सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के दो छात्रों अर्जुन सिंह एवं प्रख्या यादव को विज्ञान विषय में उनकी रूचि, उत्कृष्ट ज्ञान एवं अभूतपूर्व वैज्ञानिक प्रतिभा के लिये केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग ने 'इन्स्पायर-मानक अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि इस अवार्ड के तहत इन छात्रों को 10-10 हजार रूपये के नगद पुरस्कारों से नवाजा गया है। ये छात्र समाजोपयोगी विज्ञान माडल का निर्माण कर राष्ट्रीय स्तर की उच्चस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहरायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...