लखनऊ, फरवरी 5 -- सिटी मांटेसरी स्कूल(सीएमएस) के छात्रों ने बुधवार को सिटी स्टेशन पर रेल संचालन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को देखा। सिटी स्टेशन का संचालन महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे का यह एकमात्र स्टेशन है जहां पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी महिलाएं हैं। रेलवे को समझने के दौरान अधिकारियों ने बच्चों ने सिग्नलिंग प्रक्रिया, स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेनों के संचालन सहित अन्य जानकारियों को साझा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...