लखनऊ, फरवरी 18 -- सीएमएस के 23 छात्रों ने जेईई मेंस में 99 परसेंटाइल, 104 छात्रों ने 95 परसेंटाइल व 152 छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए। इसमें सबसे अधिक कानपुर रोड कैम्पस के तेजस राज ने 99.73 परसेंटाइल मिले हैं। देशभर में करीब 13.5 लाख अभ्यर्थियों की उपस्थिति के बीच सीएमएस के छात्रों का यह प्रदर्शन सराहनीय है। सीएमएस की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन और संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रों एवं शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...