लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल अलीगंज प्रथम कैम्पस की कक्षा 12 की छात्रा अरुंधति सिंह डागुर इण्टरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चिल्ड्रेन्स आर्गनाइजेशन के तहत रूस के मास्को में आयोजित हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन 30 मई से 3 जून तक आयोजित किया जा रहा है। सीएमएस छात्रा 'ब्रिक्स यूथ इण्डिया टीम' के रूप में हिस्सा लेंगी। अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश से दो छात्रों को देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने छात्रा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...