झांसी, दिसम्बर 20 -- एक सप्ताह से जारी ऊर्जा संरक्षण समारोह का शनिवार को समापन हुआ। यह आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक किया गया। सी.एम.एल.आर. कारखाना झांसी में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन सफल रहा। इसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जैसे जागरुकता रैली, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नमंच इत्यादि के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण हेतु कर्मचारियो एवं आमजन मानष को जागरुक किया गया। यह आयोजन मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री ब्रजेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें श्री सचिन कुमार, सचिन जैन, जी.डी. वर्मा, जितेन्द्र शर्मा,सुशील कुमार गुप्ता के साथ साथ समस्त कर्मचारियो ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आयोजन को सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...