भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग द्वारा आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को नेशनल कान्फ्रेंस एवं वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जहां देश-प्रदेश से आए नामी पैथोलॉजिस्ट जहां वर्कशॉप के जरिए नए-नए पैथोॉजिस्ट को पैथोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नित बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें दक्ष बनाएंगे तो वहीं दूसरी तरफ सीएमई में पैथोलॉजी के विभिन्न विषयों पर व्याख्यान होगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को दोपहर बाद एक बजे से नौलखा कोठी के पैथोलॉजी विभाग में बैठक होगी। उक्त जानकारी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...