अंबेडकर नगर, अप्रैल 27 -- जहांगीरगंज(अम्बेडकरनगर) संवाददाता। अम्बेडकरनगर के ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय सीएमई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मदैनिया बाजार स्थित एक मैरेज हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ में तैनात डाक्टर पंखुड़ी शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अरिहंत सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आर एन यादव ने छोटी-छोटी बीमारियों पर प्राथमिक उपचार करने की जानकारी देते हुए ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। डॉक्टर पंखुड़ी शुक्ला द्वारा महिला रोग के उपचार के बारे में बताते हुए प्राथमिक उपचार करने पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर मरीजों के देखरेख के विषय में प्रकाश डालते हुए ग्रामीण चिकित्सकों को एकदिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.