मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। होटल हॉलीडे रीजेंसी में दिल्ली रोड स्थित मेहरोत्रा एंडो सर्जरी ट्रेनिंग एकेडमी (रियल एकेडमी) के तत्वावधान में शनिवार को रोबोटिक एवं एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी प्रशिक्षण पर सीएमई का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रसिद्ध रोबोटिक सर्जन डॉ. मगन मेहरोत्रा, गायनोकॉलॉजिस्ट डॉ. लीना मेहरोत्रा, विशेष अतिथि डॉ. मनीष बैजल, डॉ. अनुभव विंदेल डॉ. गौतम कुमार ने किया। डॉ. मगन मेहरोत्रा ने बताया कि एकेडमी का उद्देश्य अत्याधुनिक रोबोटिक, एंडोस्कोपिक और एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी तकनीकों को बढ़ावा देना तथा भविष्य के शल्य चिकित्सकों को अत्याधुनिक प्रायोगिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.