गया, अगस्त 2 -- खरीफ विपणन मौसम के तहत कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) जमा करने में लापरवाही बरतने वाले पैक्सों के खिलाफ सहकारिता विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में निर्धारित लक्ष्य एक लाख 17 हजार 427 मीट्रिक टन के मुकाबले अब भी 1,357 मीट्रिक टन सीएमआर जमा नहीं हो सका है। इस मामले में करीब 25 पैक्स विभाग के रडार पर हैं, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) ने सभी प्रखंड सहकारिता अधिकारियों को बकायेदार पैक्सों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि धान और सीएमआर के स्टॉक में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी न हो। इसके लिए सभी संबंधित पैक्स गोदामों एवं संबद्ध राइस मिलों में उपलब्ध धान और सीएमआर चावल के वास्तविक स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया जाएग...