कानपुर, जून 14 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो के विस्तारित रूट पर यात्री सेवाएं शुरू होने का इंतजार अब जल्द खत्म हो जाएगा। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की चार सदस्यीय तकनीकी टीम ने तीन दिन तक चले प्रारंभिक निरीक्षण और सर्वे का काम पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट सीएमआरएस को दी जाएगी। एक सप्ताह बाद सीएमआरएस के आने की संभावना है। सीएमआरएस के निरीक्षण के चार दिनों बाद उनकी रिपोर्ट मिल जाएगी और कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो को शुरू कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेट्रो के विस्तारित सेक्शन का कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के साथ लोकार्पण करने की उम्मीद है। 11 से 13 जून तक चली निरीक्षण प्रक्रिया में टीम ने मेट्रो ट्रैक, टनल, स्टेशनों, रिसीविंग सबस्टेशन और यात्री सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। सिग्न...