वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री विजिट के मद्देनजर मंगलवार को वीआईपी रूट एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की ब्रीफिंग की गई। सीपी ने वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा रूफटॉप ड्यूटी के माध्यम से प्रभावी निगरानी पर जोर दिया। ड्रोन से भी निगरानी कराने को कहा। उन्होंने कहा कि होटल, ढाबों एवं अन्य ठहरने वाले स्थलों की चेकिंग कर व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया जाए। सुगम यातायात के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों पर विचार के साथ पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस ...