प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी व राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सोमवार को संभावित रिक्तियों का आधिकारिक विवरण जारी कर दिया है। इन पदों में 23,467 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि 2,020 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। पुरुष वर्ग में सामान्य वर्ग के 10,198, ओबीसी के 5,329, एससी के 3,433, ईडब्ल्यूएस के 2,416 और एसटी के 2,091 पद शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में अनारक्षित के 904, ओबीसी के 436, एससी के 269, एसटी के 222 और ईडब्ल्यूएस के 189 पद निर्धारित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.