घाटशिला, जून 22 -- घाटशिला। घाटशिला सम्पर्क कार्यालय फुलडूंगरी में सीएनटी एक्ट के जनक फॉदर जेबी हॉफमैन की 170वीं जयंती पर उनके चित्र के समीप पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा फॉदर हॉफमैन का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत द्वारा उन्हें भारत भेजा गया था, जहां उनका कार्यक्षेत्र रांची एवं खूंटी निर्धारित किया गया। लगभग 10 वर्षों के विचार-विमर्श के बाद ब्रिटिश सरकार ने 1908 में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) लागू किया। यह अधिनियम आज भी आदिवासी भूमि, अधिकार और अस्मिता की रक्षा का एक मजबूत आधार है। मौके पर जगदीश भकत, कॉजल डॉन, सागर पानी, विकास मजूमदार, अंकुर कांवरी समेत कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...