लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- गोला रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के खाखरा चौराहे पर सीएनजी से भरा एक टैंकर पलट गया। आसपास के लोगों के मुताबिक ट्रक गोला की ओर जा रहा था। टैंकर पलटते ही उसमें से रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएनजी से भरा ट्रक शाहजहांपुर से आया था। ट्रक पलिया के एक पंप पर अनलोड होना था। पलिया जाते समय गोला रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के खखरा चौराहे के पास अचानक वह पलट गया। टैंकर के पलटते ही आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। ट्रक पलटने की वजह से उसमें रिसाव शुरू हो गया, इससे लोग और भी घबरा गए। इधर किसी ने हादसे की सूचना पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन की टीमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.