बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- जिले में नेशनल हाईवे-34 पर उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब सीएनजी सिलेंडरों से लदी एक गाड़ी से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव हुआ। इससे हाईवे पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के चिट्टा डिपो से सीएनजी सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी अलीगढ़ के टप्पल जा रही थी। एनएच-34 पर कोतवाली देहात क्षेत्र में मामन पुल के पास पहुंचने पर गाड़ी में लगे एक सिलेंडर के वाल्व में खराबी के कारण गैस का रिसाव शुरू हो गया। उस वक्त गाड़ी में कुल 40 सीएनजी सिलेंडर लदे थे, जिनमें लगभग 400 लीटर सीएनजी गैस भरी थी। गैस रिसाव की जानकारी होते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क से हटाकर पास के एक बाग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.