भदोही, मई 18 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नवधन मोड़ के पास सोमवार की सुबह सीएनजी से भरे वाहन में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर भिड़ गया। संयोग अच्छा रहा कि किसी तरह की घटना नहीं हुई। दोनों वाहनों में भिड़ंत होते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। तेज गति से चल रहे वाहन आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बताया जाता है कि रविवार को प्रयागराज से सीएनजी लेकर रामकुमार वाराणसी की तरफ जा रहा था। गोधना मोड़ के पास ट्रक रोककर वह चाय पीने लगा। इस बीच एक तेज रफ्तार नया ट्रैक्टर आया और सीएनजी लदे ट्रक में भिड़ गया। संयोग अच्छा था कि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। ट्रक में ट्रैक्टर भिड़ते ही स्थानीय लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ट्रक में भिड़ते ही ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन ट्रैक्टर चला रहे सूर्यप्रकाश बच गए। इन दिनों राष्ट...