सीएनजी भरवाने के दौरान मारपीट में दोनों ओर से शिकायत दर्ज
कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतोअहरा पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में भू अर्जन के पूर्व अमीन गजानन रजक ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में जा रहे थे, इसी दौरान इमरान नामक व्यक्ति आया और अपनी गाड़ी को उनके गाड़ी से आगे लगा दिया। जब उसे पीछे करने को कहा गया तो वह बदतमीजी से पेश आया और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी बीच इमरान ने अपने कुछ लोगों को बुलाकर मारपीट की। इमरान कुरेशी का आरोप है कि वह सीएनजी भराने गया तो उन्हें गाड़ी पीछे करने को कहा और उन्हें गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। फिलहाल दोनों पक्ष में तिलैया थाने में आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.