कानपुर, मार्च 14 -- कल्याणपुर, संवाददाता। सीएनजी पंप लगवाने का झांसा देकर 8.80 लाख रुपये की ठगी करने वाले आठ आरोपितों के खिलाफ कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर के देवी सहाय नगर निवासी डॉ. बच्चू सिंह की पत्नी कमलेश के नाम पर चौबेपुर हाईवे में जमीन है। आरोप है कि तीन जुलाई 2024 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अपूर्व मिश्रा ने उनसे संपर्क कर खुद को गैस कंपनी से जुड़ा बताते हुए क्षेत्र में सीएनजी पंप लगवाने का ऑफर दिया। अपूर्व मिश्रा ने अपने साथियों अक्षय मिश्रा, तनूजा पटवाल, गुंजन शुक्ला, मोहम्मद फारुकी, राजकुमार शर्मा, तरुण पंत और पूरन सिंह के साथ मिलकर एनओसी और भूमि उपयोग परिवर्तन कराने के नाम पर पांच जुलाई से 13 नवंबर 2024 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 8 लाख 79 हजार 929 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद आरोपित टालमटोल करने लगे। रुपय...