नोएडा, जून 22 -- दादरी, मयंक राणा । बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 91 पर स्थित त्यागी पेट्रोल पंप पर ग्राहक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि सीएनजी भरवाने के बाद पैसे की लेनदेन को लेकर ग्राहक और पेट्रोल पंप कर्मियों में कहासुनी हुई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद एटा का रहने वाला वीरेश परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था । इसी दौरान वह त्यागी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने लगा। वीरेश का आरोप था कि सीएनजी भरी नहीं गई है इसके बावजूद भी पेट्रोल पंप कर्मचारी पैसे लेने का दबाव बनाने लगे। जब वीरेश ने रुपए देने से इनकार कर दिया, तो कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वीरेश का कहना था कि उसकी गाड़ी का मीटर साफ दर्शा रहा ह...