इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बकेवर। नेशनल हाइवे पर सुनवर्षा के पास स्थित सीएनजी पम्प पर शनिवार सुबह गैस का रिसाव होने से हड़कम्प मच गया। गैस रिसाव पम्प पर बने टैंकर के वाल्व के पास से हुआ। कम्पनी के इंजीनियर व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर गैस का रिसाव बन्द कराया। शनिवार सुबह नेशनल हाइवे पर बकेवर के पहले सुनवर्षा गांव के पास स्थित श्रीबालाजी सीएनजी पम्प पर टैंक में गैस भरते समय गैस का रिसाव होने लगा था। टैंक के वाल्व में खराबी होने से रिसाव हुआ बताया गया। गैस रिसाव की गंध से पम्प पर गैस डलवा रहे कार में सवार लोग घबरा गये। पास में ही एक पैट्रोल पम्प व सड़क के दूसरी साइड में पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल डीजल ले रहे ग्राहक भी भाग खड़े हुए। गैस रिसाव की तेज आवाज से सीएनजी पम्प के मालिक शिवकुमार अवस्थी व मैनेजर राजेश तिवारी ने मशीनों पर काम करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.