चतरा, जनवरी 22 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयमहुआ चौपारण-चतरा मुख्य सड़क पर गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सीएनजी गैस ले जा रहे एक वाहन से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। सड़क पर तेज आवाज के साथ गैस निकलते देख आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस लीक होने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर किया और आसपास आग जलाने पर रोक लगा दी। वहीं वाहन चालक ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और तकनीकी उपायों के माध्यम से गैस रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों और चालक के संयुक्त प्रयास से समय रहते गैस लीकेज को बंद कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.