सीएनजी की कीमत बढ़ने से और महंगा हो सकता है किराने का सामान
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। सीएनजी की कीमत बढ़ने का असर रसोई के बजट पर भी पड़ सकता है। दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले किराने के सामान की ढुलाई का खर्च बढ़ेगा। किराना कारोबारियों का कहना है कि चीनी, दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, खाद्य तेल, मसाले, नमक समेत सभी के दाम पांच से 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। गाजियाबाद में किराने का अधिकांश माल दिल्ली से आता है। छोटे मालवाहक वाहनों से यह सामान शहर की दुकानों तक पहुंचाया जाता है। इनमें 90 फीसदी से अधिक सीएनजी वाहनों का उपयोग होता है। सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद इन वाहनों का रोज का खर्च बढ़ गया है। इसका असर माल ढुलाई के भाड़े पर पड़ने की बात कारोबारी कह रहे हैं। किराना व्यापारी संदीप बंसल ने बताया कि सीएनजी महंगी होने से माल लाने-ले जाने का खर्च बढ़ेगा। दिल्ली से गाजियाबाद तक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.