मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। पेट्रोल - डीजल के बाद कंपनियों ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के रेट बढ़ा दिए हैं। सीएनजी के रेट बढ़ने से अब सफर महंगा होगा। रेट में वृद्धि से खासकर थ्री व्हीलर व फोर ह्वीलर पर खर्च का लोड बढ़ गया है। इससे वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। सीएनजी महंगा होने का असर यात्री किराए पर पड़ने के आसार बढ़ गए हैं। सीएनजी महंगा होने से जेब पर बोझ बढ़ा है। यह भी पढ़ें- खेती-किसानी से मालभाड़ा, रोजाना सफर और घरेलू बजट तक महंगाई का असरसीएनजी का रेट 96 रुपए किलो से 101.14 रुपए किलो तक पहुंचा सीएनजी का रेट 96 रुपए से बढ़कर 101.14 रुपए प्रति किलो हो गया है। विगत 18 मई से सीएनजी की फिलिंग थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर में इस रेट पर की जा रही है। एक मई से तीन बार सीएनजी के बढ़ाए रेट: कंपनियों ने विगत एक मई से रेट बढ़ाना शुरू किया...