सीएनजी ऑटो चालकों ने मनमाने चालान का लगाया आरोप
रांची, अगस्त 5 -- रांची। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की बैठक बुधवार को हुई। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों का मनमाना चालान काटने का आरोप लगाया। साथ ही महासंघ ने चालकों से वर्दी पहनने व चौराहों से 50 मीटर दूर गाड़ी चलाने की अपील करते हुए विभाग से किराया चार्ट और आई-कार्ड लागू करने की मांग की। इस दौरान दिनेश सोनी को राष्ट्रीय संगठन में सचिव मनोनीत होने पर बधाई दी गई। बैठक में मदन केसरी, रामकुमार सिंह, आकाश भारती, रमाशंकर सिंह, अमर मुंडा, भोला सिंह, विक्रम कुमार व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक यह भी पढ़ें- Ranchi News: पहले सुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करे निगम, फिर हटेंगे ट्रांसपोर्टर : आरजीटीए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.