पटना, फरवरी 28 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा है कि सीएजी की रिपोर्ट से एनडीए सरकार की पोल खुल गई है। शनिवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि सरकार के विभागों द्वारा 92,132 करोड़ की राशि का हिसाब नहीं दिया गया। यह कोई साधारण प्रशासनिक चूक नहीं है, बल्कि अधिकारियों की ओर से किए गए गड़बड़झाला का प्रमाण है। एक ओर सरकार के वादे के अनुसार बेरोजगारी से जूझ रहे राज्य के नौजवान नौकरी-रोजगार की उम्मीद लागए बैठे हैं। दूसरी ओर महिलाएं एक लाख 90 हजार का इंतजार कर रही हैं। राज्य की जनता बेहतर चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था की उम्मीद में बैठी है। सरकार जनता से किए वायदों को पूरा करे वरना राजद चुप नहीं बैठेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.